आजमगढ़, अगस्त 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर गंभीरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। उन्होंने निलंबित किये गए सब इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये। गंभीरपुर थाना के सब इंस्पेक्टर संजय सिंह पर थाना स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण नहीं करने, पीड़ितों की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने और कार्य सरकार में रुचि नहीं लेने के आरोप प्रथम दृष्टया सामने आए हैं। इसके अलावा पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता और अकर्मण्यता बरतने की बात भी सामने आई। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर संजय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह भी पढ़ें-...