Azamgarh News: शार्ट सर्किट से कंप्यूटर की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
आजमगढ़, जुलाई 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली के रैदोपुर स्थित कंप्यूटर की दुकान में सोमवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। घटना से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। घटना में लाखों रुपये के सामान जलकर नष्ट हो गए। सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज निवासी प्रदीप मौर्या की शहर कोतवाली के रैदोपुर में कंप्यूटर की दुकान है। वह नए कंप्यूटर और लैपटॉप बेचने के साथ ही रिपेयरिंग भी कराते हैं। सोमवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंदकर घर लौट आए। कुछ देर बाद पड़ोसियों ने फोनकर बताया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। इस पर प्रदीप भागकर दुकान पर पहुंचे। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। दुकान के अंदर सामान धू-धू कर जल रहे थे। घटना से पड़ोसियों में अफरातफर मच गई। सूचना पर पहुंची अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.