आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिलेभर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, फूल-माला और पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में भी शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर नौ दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की गई। मंदिरों में घंट-घड़ियाल और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शहर के दक्षिणमुखी माता मंदिर, रैदोपुर दुर्गा मंदिर, पांडेय बाजार काली मंदिर, सिधारी, बाजबहादुर, बड़ादेव और बेलइसा स्थित देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ वहीं, ग्रामी...