Azamgarh News: शहर से देहात तक 35 फीडर प्रभावित, आपूर्ति बाधित
आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सोमवार शाम आंधी-पानी के चलते जिले भर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। 35 से अधिक फीडर प्रभावित हो गए। बिजली विभाग की टीमें पेट्रोलिंग कर फॉल्ट ढूंढने में लगी रहीं। शहर में भी कई मोहल्लों में आपूर्ति ठप रही। सोमवार की शाम अचानक तेज आंधी के साथ हुई बारिश के चलते जगह-जगह पेड़ गिरने से बिजली के पोल और 33 हजार लाइन के तार टूट गए। इसके अलावा शहर के पुराना पावर हाउस फीडर समेत अन्य फीडर ध्वस्त हो गए। कई जगहों पर तार टूट गए। फीडरों में खराबी आने से लालडिग्गी, मातबरगंज, चौक, सदावर्ती, रैदोपुर, सिधारी आदि जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कई मोहल्लों में बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के कर्मचारी पेट्रोलिंग कर फाल्ट ठीक करने में जुटे रहे। वहीं, ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.