आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। पल्हनी ब्लाक क्षेत्र के हीरापट्टी गांव में बुधवार को ग्रामीण सफाई कर्मियों ने सफाई अभियान चलाया। नालियों की सफाई की। रास्तों के किनारे से झाड़ियों की सफाई की। झाड़ू लगाते हुए दवा का छिड़काव किया। रोड पर जमा कचरा हटाकर पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की। साफ-सफाई में जिलाध्यक्ष सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, रमेश कुमार यादव, अभय चौहान, सुनील कुमार यादव, रामवचन सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...