आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: मोहम्मदपुर,हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर-संजरपुर मार्ग पर रीवा गांव में शुक्रवार को देसी शराब और ठंडी बीयर की कंपोजिट दुकान के विरोध में महिलाओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दुकान को हटाने की मांग की। पुलिस ने एक घंटे बाद जाम खत्म करा दिया。

महिलाओं का आरोप प्रदर्शन कर रही महिलाओं का आरोप लगाया कि शराब की दुकान के पास ही मंदिर और विद्यालय स्थित हैं। शराब पीकर आने-वाले लोगों के उत्पात के कारण महिलाओं और छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने शराब की दुकान को मंदिर और विद्यालय से दूर स्थानांतरित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देसी शराब एवं ठंडी बीयर की कंपोजिट दुकान लुहसा मुबारकपुर नाम से आवंटित है, लेकिन इसका संचालन ग्राम सभा रीवा में हो रहा है, जहां...