आजमगढ़, जुलाई 16 -- Azamgarh News: माहुल, हिन्दुस्तान संवाद। अंबारी चौकी प्रभारी ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार को क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने शराब की शीशी, बोतल, टेट्रा पैक पर लगे बार कोड को स्कैन कर शराब की गुणवत्ता की जांच की। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। अवैध शराब की बिक्री पर रोक थाम लगाने के लिए बुधवार दोपहर अंबारी चौकी प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ अंबारी, बिलारमऊ, भेड़िया, पलिया बाजार स्थित सरकारी शराब की दुकानों पर छापा मारा। पुलिस की इस कार्रवाई से दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों में खलबली मच गई। यह भी पढ़ें- जिले भर में अभियान : 138 लीटर शराब बरामद, 10 गिरफ्तार पुलिस ने शराब की शीशी, बोतल और टेट्रा पैक पर लगे बार कोड को स्कैन कर शराब की गुणवक्ता के ...