आजमगढ़, नवम्बर 15 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महिलाओं को उत्पीड़न रोकने, लैंगिक उत्पीड़न, महिला हिंसा, भेदभाव रोकने के लिए शक्ति सखी का गठन किया गया है। एनआरएलएम की ओर से जनपद के मेंहनगर और ठेकमा ब्लाक में दो-दो समूह बनाए गए है। इनकी ट्रेनिंग लखनऊ में कराये जाने की प्रक्रिया चल रही है। शक्ति सखी गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। इसके बाद जनपद के अन्य ब्लाकों में इसका विस्तार किया जाएगा। महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न, हिंसा और भेदभाव को रोकने के साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल की जा रही है। महिलाओं और वंचित वर्गों को हिंसा, भेदभाव के मामलों में मदद देने के लिए ब्लाक स्तर पर महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। महिलाओं को जागरूक करने और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में सहायता उपलब्ध कराने का काम करेंग...