आजमगढ़, जुलाई 20 -- Azamgarh News: आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के रेहड़ा मीरिया गांव निवासी रविशंकर शुक्ल पुत्र अंजनी शुक्ल ने व्यापार के नाम पर 6.33 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सोमवार को एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि कंधरापुर थाना क्षेत्र के गद्दीपुर और बिसौली गांव निवासी तीन व्यक्तियों ने व्यापार में पूंजी लगाने का झांसा दिया। उन्होंने कहा कि व्यापार में लगाए गए पूंजी 20 माह में चार गुना होने पर आपके खाते में वापस भेज दिया जाएगा। जालसाजों के झांसे में आकर उसने अलग-अलग तिथियों में कुल 6 लाख 33 हजार पांच सौ रुपये उनके खाता में वर्ष 2023 से लेकर अब तक जमा किया। जालसाजी की आशंका होने पर उसने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगा तो वे देने से इंकार कर रहे हैं। आरोपी उसे धमकी भी दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...