आजमगढ़, अगस्त 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के बरामदपुर गांव में रविवार की शाम करंट लगने से वेल्डर की मौत हो गई। मुर्गीफार्म के लिए टीनशेड तैयार करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव निवासी 40 वर्षीय प्रमोद कुमार गोंड वेल्डिंग का काम करता था। इस समय क्षेत्र के बरामदपुर में मुर्गी फार्म तैयार करने का काम चल रहा था। वह चार दिन से वह तीन-चार लेबर के साथ काम कर रहा था। रविवार की शाम को काम करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद साथ काम कर रहे लोगों ने किसी तरह से बचाया। साथी उसे लेकर पास के अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। उसका एक बेटा और चार बेटियां हैं...