आजमगढ़, अगस्त 26 -- Azamgarh News: आजमगढ़। सहायक निदेशक सेवायोजन ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में 3 सितंबर को श्री गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालटारी सगड़ी में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक अथवा परास्नातक पास 18 से 40 वर्ष की उम्र के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले में निजी क्षेत्र की 25 से 30 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाकर विज्ञापित रिक्तियों का विवरण देख सकते हैं। यह भी पढ़ें- Purnia News: तीन सितंबर को नियोजन मेला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...