आजमगढ़, जुलाई 21 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर कस्बा के अलीनगर मोहल्ला में मंगलवार सुबह वद्ध के शव को दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। भूमि को लेकर हुए विवाद के कारण शव घंटे दफन नहीं हो सका। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। अभिलेखों के आधार पर भूमि की स्थिति स्पष्ट करने में जुट गई। दोनों पक्ष अपने-अपने दावों पर अड़े रहे, जिससे क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। अलीनगर मोहल्ला निवासी 86 वर्षीय मोहम्मद शमीम का निधन हो गया था। परिवार के लोग मंगलवार की सुबह जनाजे के बाद उनके शव को घर के समीप स्थित पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाने के लिए पहुंचे।

भूमि विवाद गांव के पश्चिम दिशा में स्थित ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए शव दफनाने से रोक दिया। उनका कहना था कि उक्त भूमि कब्रिस्तान की ...