आजमगढ़, नवम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार शनिवार को सुबह 11 बजे फरिहा स्थित वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली मनाएंगे। वह वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से संवाद करेंगे। इस दौरान वह फल, मिठाइयां और गर्म ऊनी कपड़े वितरित करेंगे। वह वृद्धजनों का कुशलक्षेम जानने के साथ ही वृद्धाश्रम में उन्हें उपलब्ध कराई जा रहीं सुविधाओं की लेंगे।वृद्धजनों के रहन-सहन, खानपान, स्वास्थ्य देखभाल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेंगे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: दीपावली पर घटनाएं और जनहानि रोकने के लिए एडवाइजरी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...