आजमगढ़, जुलाई 22 -- Azamgarh News: आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय में भूजल सप्ताह के तहत सोमवार को जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को लेकर जनजागरूकता अभियान और विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार ने जल बचाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि आज से ही जल बचाने की आदत विकसित की जाए तो भविष्य में जल संकट से काफी हद तक बचा जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले और गांव में वर्षा जल संचयन को अपनाकर समाज के लिए मिसाल पेश करें। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों को दिया जल संरक्षण का संदेश संगोष्ठी के मुख्य वक्ता और जल संरक्ष...