आजमगढ़, सितम्बर 4 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। वाहन खरीदने के नाम पर 2.98 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुबारकपुर थाने की पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रुपये मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित को धमकी दी। मुबारकपुर नगर के पुरानी बस्ती मोहल्ला निवासी अनुज कुमार सोनकर का आरोप है कि आरोपी चार पहिया वाहनों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। वाहन दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में उससे 2 लाख 98 हजार रुपये ले लिए। भरोसा दिया कि जिस वाहन के कागजात दिखाए गए हैं, उसे एक माह के भीतर उसके घर पहुंचा दिया जाएगा। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी वाहन नहीं दिया। रुपये मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में आरोपियों ने रुपये वापस करने से इनकार करते हुए धमकी देने लगे। पीड़ित ने मुबारकपुर थाने में और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, लेक...