आजमगढ़, सितम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। महराजगंज थाना क्षेत्र के कटान बाजार स्थित आंबेडकर चौक पर मंगलवार पेरियार ललई यादव की जयंती समता एवं भागीदारी दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके विचारों और सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्षों को याद किया। मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी श्रीराम यादव ने कहा कि पेरियार ललई महामानव और खुशहाल भारत के युगद्रष्टा थे। वह रूढ़िवाद, पाखंड, जाति और वर्ग के श्रेणीकरण के घोर विरोधी थे। उन्होंने मानववाद और इंसानियत के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि पेरियार ललई ने अपने विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'सच्ची रामायण', 'शोषितों पर राजनीतिक डकैती', 'सिपाही की तबाही' और 'शंबूक वध' समेत कई पुस्तकें लिखीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: यदुवंशी कल्याण महासभा का स्थापना दिवस मना उन...