आजमगढ़, अक्टूबर 3 -- Azamgarh News: रानी की सराय। कस्बा समेत आसपास के लोग बिजली की ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज से परेशान हैं। लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग के चलते बिजली चालित मशीनें बंद हो जा रही हैं। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मूकदर्शक बने हुए हैं। कस्बा समेत आस-पास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। बिजली आने-जाने का कोई निश्चित समय नहीं है। ऊपर से लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। बिजली का फॉल्ट होने पर उसे जल्दी ठीक नहीं किया जाता है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...