आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी भूपाल सिंह ने उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना और कार्यों में लापरवाही के आरोप में बाबू की खजूरी गांव के लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही चार अन्य लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। एसडीएम की इस कार्रवाई से लेखपालों में हड़कंप मचा है। उपजिलाधिकारी को शिकायत मिली थी कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद भी तहसील क्षेत्र के बाबू की खजूरी में तैनात लेखपाल रितेश तिवारी द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री, अंश निर्धारण, वरासत के कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। इसके साथ ही सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण न हटाने का भी आरोप था। उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में एसडीएम ने गुरुवार को लेखपाल रितेश तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, सरकारी कार्यों मे...