आजमगढ़, जुलाई 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जहानागंज थाना क्षेत्र के परदेशी मोड़ के पास मंगलवार की सुबह खेत में राजगीर शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह सोमवार की सुबह से लापता था, परिवार के लोग उसे तलाश रहे थे। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहमराम मच गया। जहानागंज थाना क्षेत्र के अमदही गांव निवासी 40 वर्षीय अनिल राम राजगीर का काम करते थे। इस समय वे क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में काम कर रहे थे। सोमवार की सुबह वे घर से काम के लिए निकले थे। इस दौरान गांव का शिवनाथ कन्नौजिया बाइक से आ गया। उसके साथ बाइक से अनिल राम परदेशी मोड़ पर पहुंचे। शिवनाथ कन्नौजिया ने अनिल को परदेशी मोड़ पर छोड़ कर शहर की ओर चला गया। शाम तक अनिल घर नहीं पहुंचे। इसके बाद परिवार के लोग तलाश शुरू की। अनिल के पिता जलधारी बेटे को तलाशते हुए तुलसीपुर गांव पहुंचे, जहां पर क...