Azamgarh News: रौनापार में चला नशा मुक्त जागरूकता अभियान
आजमगढ़, अगस्त 14 -- Azamgarh News: आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीएसडी इंटरनेशनल स्कूल रौनापार में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशा मुक्त जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशामुक्त युवा-सशक्त भारत तथा नशे को ना, जिंदगी को हां जैसे संदेशों के माध्यम से समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त छात्र-छात्राओं ने अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.