आजमगढ़, नवम्बर 3 -- Azamgarh News: मार्टीनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मार्टीनगंज के सर्वोदय नगर स्थित कृषक इंटर कॉलेज में सोमवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगे रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 430 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनित युवाओं को मुख्य अतिथि रामसागर राजभर ने प्रमाण पत्र वितरित किया। मेले में सुबह से ही युवाओं की भीड़ रही। लगभग 1500 बेरोजगारों ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया। जिनमें 430 बेरोजगार अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन किया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य रामसूरत राजभर के प्रतिनिधि रामसागर राजभर ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: शहर में लगे नियोजन मेले में 246 युवाओं को मिली नौकरी रोजगार मेले के म...