Azamgarh News: रोजगार मेले का आयोजन 31, एक और दो को
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़। सहायक निदेशक सेवायोजना राममूर्ति ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में विधानसभा वार रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। 31 अक्तूबर को श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय महाविद्यालय लालगंज, 01 नवंबर को पटेल मेमोरियल इंटर कालेज अतरौलिया एवं 02 नवंबर को कृषक इंटर कालेज सर्वोदय नगर मार्टीनगंज दीदारगंज में एक दिवसीय विधानसभवार रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, स्नातक, परास्नातक पास 18-45 आयुवर्ग के अभ्यर्थी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: जॉब कैंप का आयोजन 28 को
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.