आजमगढ़, जुलाई 9 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददातात। शहर के नरौली स्थित तिरंगा तिराहे के पास गुरुवार की भोर में एक रेस्टोरेंट के पहले तल पर बिजली के शार्ट सर्किट से आ लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में उसने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिधारी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली, रूट डायवर्ट कराया और दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सहयोग किया। आग लगने की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...