Azamgarh News: रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, यात्रियों को किया जागरूक
आजमगढ़, जुलाई 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात को जीआरपी ने चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने रेलवे स्टेशन परिसर, ट्रेनों के साथ ही यात्रियों के सामानों की तलाशी ली। इसी के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा को लेकर यात्रियों को जागरूक भी किया। जीआरपी थाना प्रभारी नासिर हुसैन के नेतृत्व में पुलिस ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए सोमवार की रात में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने शाहगंज-बलिया पैसेंजर, छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस की सघन चेकिंग की। साथ ही यात्रियों के सामानों की भी तलाशी ली। इस दौरान जीआरपी टीम ने यात्रियों को रेल यात्रा के दौरान सतर्क रहने, संदिग्ध व्यक्तियों या वस्तुओं की सूचना तत्काल जीआरपी को देने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर बिना विलंब पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.