आजमगढ़, अगस्त 18 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी के पास रेलवे अंडर पास निर्माण के दौरान रविवार की शाम चबूतरा से अंडरपास में नीचे गिरने से मजदूर की मौत हो गई। वह चबूतरा पर लेटा हुआ था, अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गोरखपुर जनपद के चिउआताल थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौहान टोला गांव निवासी 30 वर्षीय सूरज चौहान मजदूरी करता था। देवरिया जनपद के ठेकेदार का आजमगढ़ के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर अंबारी में रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य चल रहा है। सूरज भी यहीं पर काम कर रहा था। रविवार की शाम को वह निर्माणाधीन अंडरपास के पास चबूतरा पर लेट कर आराम कर रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। साथ में मौजूद अन्य मजदूर गंभीर रूप से घाय...