आजमगढ़, जुलाई 27 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर के सिधारी स्थित रेनबो चिल्ड्रेन अस्पताल में नवजात के बदलने के आरोप में एसीएमओ ने अस्पताल संचालक सहित छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. आलेन्द्र कुमार ने सिधारी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पुरानी कोतवाली आसिफगंज निवासी कमलेश वर्मा ने 4 जून को जिलाधिकारी के समक्ष शिकायत पत्र प्रस्तुत किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनकी पत्नी नेहा सोनी को बलिया जिला महिला अस्पताल में जन्मे नवजात पुत्र को 12 मई को उपचार के लिए तिवारीपुर स्थित रेनबो चिल्ड्रेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शिकायत के अनुसार, 27 मई को अस्पताल प्रबंधन ने उनके पुत्र के स्थान पर एक नवजात बच्ची सौंप दी। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि उनके यहां ...