आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सेठवल गांव के पास गुरुवार की रात ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। वह मेला देखने के लिए रानी की सराय स्थित रिश्तेदारी में आया था। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। निजामाबाद थाना क्षेत्र के कयामुद्दीन पट्टी (परसहा) गांव निवासी 37 वर्षीय रविंद्र राम अपने साढ़ू शिववचन उर्फ राजू राम के घर गुरुवार को रानी की सराय क्षेत्र के सेठवल गांव आया था। वह घर पर बाइक खड़ी कर मेला देखने चला गया। रात करीब 11 बजे वह मेला देखकर साढ़ू के घर लौट रहा था। इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल से उसके साढ़ू का घर करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर था। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजनों ने पहचान की। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को...