Azamgarh News: राशन लेने गए युवक पर चाकू से हमला, घायल
आजमगढ़, अक्टूबर 24 -- Azamgarh News: पवई, हिन्दुस्तान संवाद। पवई थाना क्षेत्र के शादुल्लाहपुर गांव में गुरुवार की रात राशन लेने गए युवक का कोटेदार के परिजनों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवक की पिटाई करने के साथ उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवई थाना क्षेत्र के शादुल्लापुर गांव निवासी 31 वर्षीय अभिलाष के पास राशन कार्ड नहीं है। उसने आरोप लगाया कि गांव के कोटेदार ने गुरुवार की रात उसे राशन देने के लिए घर बुलाया था। रात करीब आठ बजे वह राशन लेने के लिए पहुंचा। इस दौरान कोटेदार के परिजनों और कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से मारकर घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया। अभिलाष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.