आजमगढ़, अक्टूबर 12 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रावण के अत्याचार से देव से लेकर पृथ्वी लोक में हाहाकार मच गया। रावण ने कुबेर को बंदी बनाकर उनके पूरे साम्राज्य पर कब्जा जमा लिया तो देवता भी घबराने लगे। रामलीला के दूसरे दिन शनिवार रात श्री आदर्श रामलीला मंडल जनकपुर, बिहार के कलाकार ने रावण जन्म और रावण अत्याचार का मंचन किया। नगर के पुरानी कोतवाली पर चल रही श्रीरामलीला की शुरुआत भगवान श्रीराम, विष्णु जी और रामायण की आरती उतारकर की गई। इसके बाद श्री आदर्श रामलीला मंडल जनकपुर (सीतामढ़ी) बिहार के कलाकारों ने रावण जन्म और रावण अत्याचार का मंचन किया। मंचन के क्रम में रावण के अत्याचारों से चारों तरफ त्राहि-त्राहि मचने लगी। तीनो लोक में रावण के अत्याचार से देवताओं से लेकर ऋषि मुनि सभी मर्माहत होने लगे। रावण ने सबसे पहले कुबेर को बंदी बनाकर उन...