आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कस्बा में स्थित ठाकुरद्वारा स्थित राम जानकी मंदिर से शनिवार की शाम दुर्गा माता की सोने की नथिया और हनुमान जी के चांदी का मुकुट चोरी हो गया। मंदिर में महिला के चोरी करने का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। मंदिर के पुजारी ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश कर रही है। सरायमीर कस्बा के ठाकुरद्वारा स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी सुरेंद्र नाथ पांडेय शनिवार की शाम को किसी कार्य से मंदिर के बाहर चले गए। इस दौरान अज्ञात महिला ने मंदिर परिसर में घुस कर हनुमान जी के चांदी का मुकुट, दुर्गा माता का सोने की नथिया चोरी कर फरार हो गई। मंदिर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। महिला के चोरी करने की पूरी घटना का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद ...