आजमगढ़, अगस्त 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन ने गुरुवार को सर्किट हाउस में मोबाइल कोर्ट का आयोजन कर दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। राज्य आयुक्त ने एक-एक कर सभी की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पेंशन, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण एवं अन्य योजनाओं से जुड़े कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिन मामलों में और जांच की आवश्यकता थी, उन्हें समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। राज्य आयुक्त ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। मोबाइल कोर्ट का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन को न्याय और सुविधा के लिए भटकना न पड़े। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: सर्किट हाउस में लगेगा मोबाइल कोर्ट कार्यक्रम में जिला द...