आजमगढ़, अगस्त 29 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को लाइन लाइन हास्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉक्टर अनूप कुमार सिंह ने बहनों की सुरक्षा के लिए अनोखा गिफ्ट भेंट किया। उन्होंने त्योहार के मौके पर बहनों की सुरक्षा के लिए हेलमेट वितरित किया। डॉ. अनूप ने सीओ सिटी शुभम तोदी के साथ मिलकर अस्पताल के सामने कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उधर से गुजर रहीं स्कूटी और बाइक सवार महिलाओं को रोककर उन्हें हेलमेट पहनाया गया। डॉक्टर अनूप के साथ ही सीओ सिटी शुभम तोदी और डॉ. गायत्री ने भी महिलाओं को हेलमेट पहनाया और उनसे सुरक्षित वाहन चलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: रक्षाबंधन पर अनूठी पहल: मीनाक्षी भराला ने हेलमेट बांटकर दिया जिंदगी बचाने का संदेश इस दौरान डॉक्टर अनूप ने कहा कि महिलाओं में सिर की चोट की व्य...