आजमगढ़, नवम्बर 3 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शिब्ली नेशनल कॉलेज में सोमवार से शिब्ली-डे समारोह सप्ताह शुरू हुआ। पहले दिन रंगोली प्रतियोगिता हुई। जिसका शीर्षक 'विविधता में एकता' था। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसे रचनात्मक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में कुल आठ समूहों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा के माध्यम से 'विविधता में एकता' के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. दरख्शां खातून, डॉ. गीता यादव, डॉ. अनीता राय, डॉ. जावेद अहमद, सोहैब अजीज उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: रंगोली में पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज का दिया संदेश

हिंदी हिन्दुस्त...