आजमगढ़, जुलाई 31 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना की पुलिस ने यूनियन बैंक की कोटिला शाखा के मैनेजर, निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सहित पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि पुराने पिकअप वाहन का फाइनेंस कर 5.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पिकअप पर पहले से लोन था। फर्जी नोड्यूज प्रमाण पत्र लगाकर उसी वाहन पर दूसरा लोन पास कर दिया गया। सिधारी थाना क्षेत्र के हैदराबाद उर्फ छतवारा गांव निवासी विजय शंकर यादव ने आरोप लगाया कि शहर के रैदोपुर निवासी अशोक कुमार गोंड उर्फ राहुल गोंड सेकेंड हैंड वाहन बेचते हैं। उनकी सेकेंड हैंड पिकअप खरीदने के लिए 5.75 लाख रुपये में बात हुई थी। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सीएम युवा उद्यमी ऋण योजना में फर्जीवाड़े की जांच कराएंगे विधायक पिकअप यासीर निवासी सोनवारा थाना रानी की सर...