आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय अब युवाओं में नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनोवेशन और इन्क्यूबेशन सेंटर से नए विचारों को व्यावहारिक रूप देने, स्टार्टअप स्थापित करने और कंपनियां विकसित करने में सहयोग प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है। वह रविवार को शहर के एक होटल में फ्रेंड्स ऑफ यूपी पहल के अंतर्गत फ्रेंड्स ऑफ योगी की ओर से आयोजित 'यूपी संवाद' कार्यक्रम में 'आजमगढ़ राइजिंग: हेरिटेज, एजुकेशन, सिक्योरिटी एंड इकोनॉमिक ग्रोथ' विषय पर कार्यक्रम में उपस्थित को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: हिंदी पत्रिका 'आरोहण' का कुलपति ने किया विमोचन टेक्नोक्रेट, सार्वजनिक ...