Azamgarh News: युवती को रौंदने वाला पिकअप बरामद
आजमगढ़, जुलाई 16 -- Azamgarh News: तरवां, हिन्दुस्तान संवाद। नेवरसिया बाजार में तीन दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में युवती की मौत के बाद हुए चक्काजाम के बाद पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया। चालक अभी पकड़ से दूर है। तरवां थाना क्षेत्र के नेवरसिया गांव निवासी पूनम की तबियत खराब चल रही थी। वह रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने पिता प्रमोद कन्नौजिया के साथ तरवां बाजार से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। नेवरसिया बाजार के समीप पिकअप ने साइकिल सवार युवती को रौंद दिया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से अपनी गाड़ी समेत फरार हो गया था। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पूनम की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि उसके पिता प्रमोद कन्नौजिया अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Araria News: सड़क हादसे में मौत, विरोध में एनएच जाम और प्रदर्शन। पोस्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.