आजमगढ़, अक्टूबर 30 -- Azamgarh News: मुहम्मदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में मूकबधिर युवक की हत्या में पुलिस ने बुधवार की रात कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस ने आधा दर्जन लोगों से पूछताछ की। परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ली। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी शाहरुख खान मूकबधिर था। मंगलवार को वह घर से ब्रेड बेचने के लिए निकला था। इसके बाद लापता हो गया। बुधवार की सुबह गांव के सीवान में उसका शव मिला। गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। मृतक के भाई आजाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: मूकबधिर युवक की गला काटकर हत्या घटना के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की शाम शव घर पहुंचा। पुलिस की उपस्थिति...