आजमगढ़, जुलाई 13 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। मोहम्मदपुर बिजली सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं को जल्द ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए दो नए फीडर बनाए जाएंगे और पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर भी लगेगा। इसके लिए 1.20 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। सब स्टेशन के 112 गांवों को आठ फीडरों के जरिए 20 एमवीए ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति की जाती है। इससे करीब 19 हजार उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। बिजली सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या से निजात के लिए क्षेत्रीय लोग अतिरिक्त फीडर बनाने की मांग कर रहे थे। जिस पर शासन की तरफ से सब स्टेशन पर अलग से दो नए फीडर और पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने के लिए धनराशि स्वीकृत की है। जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था और अधिक स...