आजमगढ़, अक्टूबर 28 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददता। नगर कोतवाली क्षेत्र के ककरहटा गांव में मंगलवार की रात मेला देखकर घर लौट रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे वाराणसी में भर्ती कराया गया है। मेला में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस जांच में जुटी है। नगर कोतवाली के ककरहटा गांव निवासी 18 वर्ष निखिल अपने साथियों के साथ मंगलवार को गांव का मेला देखने के लिए गया था। गांव के लोगों ने ने बताया कि मेला में किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई थी। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। रात में निखिल मेला देखकर घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि रास्ते में दूसरे पक्ष के लोग रोककर विवाद करने लगे। विरोध करने पर गोली मार दी। जिससे...