आजमगढ़, अक्टूबर 25 -- Azamgarh News: चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर के नाक-कान-गला (ईएनटी) विभाग में करीब 10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस टेंपोरल बोन लैब स्थापित की गई है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), दिल्ली के मानकों के अनुरूप बनाई गई इस लैब से कान की जटिल बीमारियों के उपचार और सर्जरी की गुणवत्ता बेहतर होगी। साथ ही, ईएनटी में परास्नातक (पीजी) की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को आधुनिक तकनीकों से प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। लैब दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा। इस लैब में विद्यार्थियों को कान की जटिल संरचना, विशेष रूप से टेंपोरल बोन (कान के पास स्थित खोपड़ी की हड्डी) की बनावट और उससे संबंधित सर्जरी की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को कान की...