आजमगढ़, नवम्बर 2 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने के लिए रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं से लगभग 878 लोगों को लाभान्वित किया गया। इससे पूर्व दीवानी न्यायालय के हॉल ऑफ जस्टिस में जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने कैंप की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस मेगा कैंप का उद्देश्य यही है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को अवश्य मिले। जिला जज और अन्य न्यायिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉल पर पहुंच कर लाभार्थियों से बात की और उन्हें लाभान्वित किया। स्वास्थ्य विभाग के कैंप पर पहुंच कर कई न्यायिक अधिकारियों ने शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच कराई। वहीं नेत्र परीक्षण कैंप भी लगाया गया था। यह भी पढ़ें- ...