Azamgarh News: मूर्ति विजर्सन के दौरान नदी में युवक डूबा
आजमगढ़, सितम्बर 6 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली के मोहटी घाट पर शनिवार की शाम मूर्ति बिसर्जन के दौरान युवक नदी में डूब गया। घटना के बाद से युवक की तलाश की जा रही है। युवक को पता नहीं चला। शहर कोतवाली क्षेत्र के बवाली मोड़ निवासी 30 वर्षीय रिंकू मद्धेशिया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए मोहल्ले के लेागों के साथ शनिवार को मोहटी घाट गया था। मूर्ति बिसर्जन के दौरान वह नदी में डूब गया। नदी से उसके साथी बाहर आ गए। रिंकू के न आने पर जानकारी हुई। उसकी तलास शुरू की। पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी होते ही परिजन पहुंच गए। कोतवाली की पुलिस भी पहुंची देर रात तक तलाश की गई। युवक का पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.