आजमगढ़, सितम्बर 10 -- Azamgarh News: सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) में बुधवार भोर में मुठभेड़ में पशु वध करने का आरोपी घायल हो गया, जबकि उसके तीन साथी चकमा देकर फरार हो गए। घायल के पास से तमंचा-कारतूस, चापड़ आदि बरामद हुआ। एक दिन पूर्व आरोपी ने कुंवर नदी के किनारे प्रतिबंधित पशु का वध किया था। नदी के किनारे अवशेष मिला था। सरायमीर थाना क्षेत्र के सदरपुर (शाहपुर) गांव में कुंवर नदी के किनारे सोमवार को प्रतिबंधित पशु का अवशेष मिला था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। सरायमीर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार चौबे ने बताया कि बुधवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि पशु वध की घटना में शामिल कुछ लोग प्रतिबंधित पशुओं के वध में प्रयुक्त हथियार लेकर सदरपुर (शाहपुर) से कादनपट्टी की ओर जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: पुलिस ...