आजमगढ़, सितम्बर 7 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। जनपद के 76 स्थानों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन किया गया था। सीएमओ के आकस्मिक निरीक्षण में दो डॉक्टर और पांच स्वास्थ्य कर्मी अनपुस्थित मिले। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है। दो दिन में स्पष्टीकरण न देने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने शहरी क्षेत्र में विभिन्न नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिए। निरीक्षण के दौरान नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनंतपुरा पर एएनएम अंजली कुमारी अनुपस्थित पाई गईं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडीगढ़ पर प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित आनंद के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राम शरण मौर्या, प्रिन्स यादव और उर्मिला यादव अनुपस्थि...