आजमगढ़, जुलाई 16 -- Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। नगर के डीएवी के पास स्थित पेट्रोलपंप पर बुधवार को दिन में उस समय हंगामा होने लगा जब एक युवक ने पेट्रोल में मिलावट करने का आरोप लगाया। युवक की बाइक सीज होने पर वह बोतल में पेट्रोल लेकर पंप पर पहुंच गया था। शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट निवासी दानिश का कहना है कि बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे उसने डीएवी कॉलेज के पास स्थित पंप से अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाया था। शाम करीब चार बजे अचानक बाइक बंद हो गई। काफी प्रयास के बाद भी बाइक स्टार्ट नहीं होने पर उसे मैकेनिक के पास लेकर पहुंचा। यह भी पढ़ें- Meerut News: बाइक सवार ने पानी मिश्रित पेट्रोल डालने का आरोप लगाया दानिश का आरोप है कि जांच के दौरान बाइक का इंजन सीज होने की बात सामने आई। वहीं, पंप पर तैनात कर्मचारियों ने मिलावट के आरोपों को पूरी तर...