आजमगढ़, अगस्त 19 -- Azamgarh News: चक्रपानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर परिसर में बन रहा जनपद का दूसरा ट्रामा सेंटर का निर्माण चार साल से अधर में लटका हुआ है। 16.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। करीब 80 प्रतिशत निर्माण का काम पूरा हो गया, टाइल्स और फिनिसिंग का काम चल रहा है। इसे गत वर्ष अक्तूबर में पूरा होना था, अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

निर्माण की मंजूरी और बजट राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में वर्ष 2022 में 50 बेड के ट्रामा सेंटर (क्रिटिकल केयर यूनिट) बनाने की मंजूरी मिली थी। मंजूरी मिलने के बाद बजट न मिलने से निर्माण कार्य काफी दिनों तक अधर में लटका हुआ था। इसने बनाने की पूरी कार्य योजना तैयार थी। शासन से बजट मिलने के बाद यूपीपीसीएल (उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड) को निर्माण की ज...