आजमगढ़, अगस्त 8 -- Azamgarh News: आजमगढ़,संवाददाता। जिले के 2103 परिषदीय विद्यालयों में विकसित किए जाने वाले किचन गार्डन की योजना धरातल पर उतरने के बजाय कागजों तक ही सिमटकर रह गई है। शासन ने बच्चों को मिड-डे मील के साथ ताजी एवं पौष्टिक सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए 42.06 लाख रुपये का बजट जारी किया था, लेकिन अधिकांश विद्यालयों में न तो सब्जियों की खेती हुई और न ही बच्चों को योजना का लाभ मिल सका। परिषदीय विद्यालयों में संचालित किचन गार्डन योजना का उद्देश्य मिड-डे मील में उपयोग होने वाली सब्जियों की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ बच्चों को जैविक खेती, पर्यावरण संरक्षण और स्वावलंबन के प्रति जागरूक बनाना था। इसके तहत विद्यालय परिसर की खाली भूमि पर पालक, मेथी, धनिया, लौकी, भिंडी, टमाटर, बैंगन सहित अन्य मौसमी सब्जियों की खेती कराई जानी थी, ताकि इन्हें मध्...