आजमगढ़, नवम्बर 1 -- Azamgarh News: बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के दूबरा बाजार में कम मजदूरी मिलने को लेकर हुए विवाद में होटल संचालक ने कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल कर्मचारी की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह मौत हो गई। उसके भाई की तहरीर पर बरदह थाने की पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को हिरासत में ले लिया। जौनपुर थाना क्षेत्र के गौरा बादशाहपुर निवासी 50 वर्षीय सतीश अग्रहरि दुबरा बाजार निवासी राजेश विश्वकर्मा के होटल पर पांच सौ रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर काम कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि सतीश ने दो दिन काम करने के बाद जब शुक्रवार को मजदूरी मांगी तो होटल संचालक ने उसे छह सौ रुपये दिए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान मौत, आरोपी हिरासत में कम मजदूरी देने की बात को लेकर उनमें विवाद...