आजमगढ़, अक्टूबर 16 -- Azamgarh News: सगड़ी, आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चोको बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की सुबह मारपीट में घायल वृद्ध की घर पर इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर डीएम और एसएसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं। जीयनपुर कोतवाल पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने में जुटी हुई है।चोको बुजुर्ग गांव निवासी 70 वर्षीय मुनीम गोंड का अपने पड़ोसी से रास्ते को लेकर 28 सितंबर को विवाद हुआ था। परिजनों का कहना है कि इस विवाद के दौरान पड़ोसियों ने मुनीम गोंड को मारपीट कर घायल कर दिया था। तभी से घायल वृद्ध का घर पर ही इलाज चल रहा था। शुक्रवार की सुबह वृद्ध ने घर पर ही दम तोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...