आजमगढ़, नवम्बर 24 -- Azamgarh News: आजमगढ़। दीदारगंज थाना की पुलिस ने मारपीट की घटना में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कुशलगांवा निवासी घनश्याम गुप्ता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपियों ने घर में घुसकर घनश्याम के भाई और भतीजा को घायल कर दिया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी संजय गुप्ता और भोला उर्फ भोले गुप्ता निवासी कुशलगांव थाना दीदारगंज को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...